क्या आपका पार्टनर आपको 'Slow Poison' दे रहा है? 5 डरावने इशारे कि आप Manipulation का शिकार हैं!





Riya और Aditya की कहानी है।

शुरू में सब कुछ perfect था, जैसे fairy tale।

Aditya Riya को चांद तारे तोड़ के लाने की बात करता था, उसके हर सपने को अपना बना लेता था।Riya को लगता था, finally उसे उसका soulmate मिल गया है।पर धीरे-धीरे Aditya बदलने लगा।छोटी-छोटी बातों पर Riya को doubt करने लगा।अगर Riya ने कुछ plan किया है तो Aditya उसे यह बोलकर cancel कर देता, "तुम्हें याद नहीं, हमने तो कुछ और decide किया था।"और जब Riya argue करती तो कहता, "तुम्हें सब भूलने की आदत हो गई है, Riya। क्या हो गया है तुम्हें?"

Riya confuse हो जाती।उसे लगता, सच में क्या उसकी memory खराब हो रही है?

Aditya उसके friends और family से उसे दूर करने लगा, बोलता, "वह तुम्हें समझते नहीं हैं, बस मैं ही हूं जो तुम्हें सच्चा प्यार करता हूं।"

Riya को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है उसके साथ।

उसे लगता, कहीं वह पागल तो नहीं हो रही?उसकी अपनी यादें उसको धोखा दे रही थीं।तो Riya को next क्या feel हुआ?उसे क्या लगा, अब क्या करे?Aditya ने उसकी हर चीज़ पर control करना शुरू कर दिया था।कब किससे मिलेगी, क्या पहनेगी, यहां तक कि क्या सोचेगी।Riya को लगने लगा था कि वह एक पिंजरे में बंद है, सांस लेना भी मुश्किल हो गया था।तो फिर एक दिन उसने सोचा कि अब बस,और नहीं सहा जाता।उसने Aditya से बात करने की कोशिश की, उसको समझाने की कोशिश की, कि उसकी ज़िंदगी उसको लौटा दे।पर Aditya तो सुनने को तैयार ही नहीं था। 🤷‍♀️

Riya तो टूट चुकी थी उसे लगा उसकी कोई identity ही नहीं बची है।फिर एक दिन, जब वह अकेली बैठी थी, उसने अपने पुराने diary निकाली।पन्ना पलटते हुए उसे याद आया कि वह कभी कितनी खुश और आज़ाद थी, Aditya से मिलने से पहले।उसने सोचा, क्या यह वही लड़की है जो सपने देखती थी और अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीती थी?उसकी आंखों में आंसू थे, पर इस बार कमजोरी के नहीं, बल्कि एक नयी शक्ति के।उसे realize हुआ कि उसे अपनी ज़िंदगी वापस चाहिए।और इसके लिए उसे एक कदम उठाना होगा।चाहे वह कितना भी मुश्किल क्यों न हो।

फिर उसने अपनी एक पुरानी दोस्त से बात की,जो एक therapist थी। उससे सब कुछ बताया,Aditya ने कैसे उसे बदल दिया था।और उस दोस्त ने Riya को बहुत support किया,उसे समझाया कि यह सब उसकी गलती नहीं है।फिर Riya ने therapy लेना शुरू किया। धीरे धीरे उसने अपनी self-worth पे काम किया,और उसने realize किया कि Aditya का behaviour control करने वाला था।उस समय उसने जो courage दिखाया वह सबसे बड़ी जीत थी उसकी। कितना मुश्किल होता है खुद को किसी और के हाथो controll होने से बचाना।









दोस्तों, आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, वहां ज़हर सिर्फ खाने में नहीं, रिश्तों में भी दिया जाता है। इसे कहते हैं 'Dark Psychology' कहते है। कोई आपको मारेगा नहीं, लेकिन आपकी सोच को इस कदर बदल देगा कि आप खुद को ही गुनहगार मानने लगेंगे।


​अगर आपके साथ ये 5 चीज़ें हो रही हैं, तो सावधान हो जाइए:



​1. The 'Gaslighting' Trap (अपनी याददाश्त पर शक):

गैसलाइटिंग एक तरह का manipulation है जिसमें एक इंसान दूसरे को अपनी reality पर doubt करने पर मजबूर करता है।जैसे, तुमने कुछ देखा या सुना, और वह इंसान कहेगा 'तुमने ऐसा कभी नहीं देखा' या 'तुम गलत याद कर रहे हो'।इस से victim confuse हो जाता है और खुद को ही गलत समझने लगता है।

​इसका main goal होता है control हासिल करना। 😈

जब कोई तुम्हें gaslight करता है, तो वह तुम्हारी self-worth और judgment को undermine करता है। 🤔

धीरे धीरे, तुम उन पर depend करने लगते हो अपनी reality को define करने के लिए। 😥

Research में पता चला है कि gaslighting generally narcissists, sociopaths और toxic relationships में होता है।

और इसके effects बहुत serious हो सकते हैं - जैसे anxiety, depression, loss of self-trust और identity crisis। 💔

इसका एक बहुत common example है जब कोई अपनी गलती नहीं मानता। 🙅‍♀️

जैसे, अगर तुमने उन्हें कुछ करते हुए पकड़ लिया, तो वह सीधा deny कर देंगे और तुमही को झूठा बोल देंगे। 🙄

या फिर, वह तुम्हारी feelings को invalidate करते हैं।

कह देंगे 'तुम बहुत ज़्यादा sensitive हो' या 'तुम overreact कर रहे हो'।

इससे तुम अपनी ही feelings पर doubt करने लगते हो। 😔

Gaslighting से बचने के लिए, सबसे पहले अपनी reality पर trust करना सीखो

अगर कोई तुम्हारी feelings या perceptions को बार-बार negate करता है, तो यह red flag है। 🚩

अपने close friends और family से बात करो, उनकी opinion लो। वह तुम्हें ground कर सकते हैं।

अपनी mental health को protect करना तुम्हारी priority होनी चाहिए। 💪

याद रखना, तुम्हारी feelings valid हैं और तुम्हारी reality सही है। कोई भी तुम्हें इस पर doubt नहीं करवा सकता।

2.  Love Bombing (हद्द से ज्यादा प्यार):

Love bombing में, एक इंसान तुम्हें इतना attention, affection और admiration देता है ना, कि तुम उसके पूरे control में आ जाते हो।वो तुम्हें special feel करवाते हैं, जैसे तुम्हारे जैसा कोई है ही नहीं।

बहुत सारे gifts, compliments, और future plans दिखाएंगे। सब इतना fast होगा कि तुम्हें समझ ही नहीं आएगा।ये सब इसलिए करते हैं ताकि तुम उनपे depend हो जाओ, और वह तुम्हारी vulnerabilities को use कर सकें।और एक बार जब तुम उनपे fully trust करने लगते हो, तब असली खेल शुरू होता है।वो धीरे-धीरे तुम्हें control करना शुरू कर देते हैं।

ऐसे कि वह तुम्हारे decision-making पर influence करने लगते हैं।तुम्हें isolation में डालने की कोशिश करते हैं,

तुम्हारे दोस्तों और family से दूर करने लगते हैं।ताकि तुम उन पर ही depend रहो, हर चीज़ के लिए।फिर, जब तुम पूरी तरह उनके जाल में फंस जाते हो ना,तब वो अपना असली रूप दिखाते हैं।जो पहले इतना प्यार और attention देते थे,वह ही तुम्हें ignore करने लगते हैं, criticize करते हैं, या manipulate करते हैं।

3. Silent Treatment (खामोशी की सजा):

अगर तुम कोई problem discuss करना चाहो, या अपनी feelings बताओ, तो वह बस चुप हो जाते हैं।जैसे, अगर तुम कोई problem discuss करना चाहो, या अपनी feelings बताओ, तो वह बस चुप हो जाते हैं।

कोई response नहीं देते, कोई explanation नहीं देते, बस पूरी तरह से ignore करते हैं।

ये एक तरीके से power play होता है, जिसमें वह चाहते हैं कि तुम उनकी बात मानो, या उनसे माफी मांगो, चाहे तुम्हारी गलती ना भी हो।

वह तुम्हें ऐसा feel कराते हैं कि तुमने कुछ गलत किया है, और अब तुम्हें उन्हें मनाना पड़ेगा।

4. Isolating You (सबको दुश्मन बनाना):

ये "isolating you" dark psychology की एक technique है

इसमें एक person, जिसे control करना होता है, उसके social circle को target करता है।

धीरे-धीरे, वह उसके friends और family के बारे में negative बातें बोलना शुरू करता है।

जैसे, "तुम्हारे दोस्त कितने selfish हैं," या "तुम्हारी family को तुम्हारी परवाह नहीं है।"

इसका मकसद होता है कि सामने वाले को ये feel हो कि उसके पास बस वही एक सहारा है, और कोई नहीं।

5. Playing the Victim (हमेशा खुद को बेचारा दिखाना):

Playing the victim technique

जो manipulate कर रहा होता है, वह हमेशा खुद को कमज़ोर और दुखी दिखाता है।भले ही गलती उसकी हो।वह ऐसी कहानियां बनाएगा या ऐसे behave करेगा कि तुम्हें लगेगा कि तुमने उसे hurt किया है।भले ही गलती उसकी हो।वह ऐसी कहानियां बनाएगा या ऐसे behave करेगा कि तुम्हें लगेगा कि तुमने उसे hurt किया है।या तुम उसके दुख का कारण हो।इसका मक़सद होता है कि तुम guilty feel करो,और फिर उसकी हर बात मानो,ताकि वह control कर सके।वह तुम्हारी sympathy को use करता है।बहुत subtle तरीके से होता है ये, सीधा-सीधा नहीं दिखता।

तो इसमें जो victim play करता है

वह हमेशा अपनी past की problems या hardships को बार-बार repeat करता है।जैसे कि 'मेरी किस्मत ही खराब है' या 'मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है'।और इससे वह तुम्हारी sympathy gain करता है।

ताकि तुम उसके लिए कुछ भी करने को ready हो जाओ, even if it's against your own better judgment.

इससे वह तुम्हारी boundaries को test करता है।

देखता है कि तुम कितना push कर सकते हो।

और एक बार तुम्हारी boundaries टूट जाती हैं

फिर तो वह और control करता चला जाता है।

पूरा तुम्हारी life को अपने हिसाब से चलाने लगता है।

क्या करे :

रिश्ते दिल जोड़ने के लिए होते हैं, दिमाग से खेलने के लिए नहीं। अगर आपको इनमें से एक भी इशारा मिलता है, तो रुकिए और सोचिए— क्या आप वाकई आज़ाद हैं?

​कमेंट में बताएं: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है? आपकी एक कहानी किसी और की ज़िंदगी बचा सकती है

अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है, तो आप साइकोलॉजी की मदद से उनके बदलते व्यवहार को समझ सकते हैं। यह जानने के लिए कि कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा जानें साइकोलॉजी के मुताबिक, आप इस गाइड को पढ़ सकते हैं।


                                                                 PRO-TIPS 





The Blue Shadow" — एक ऐसी अनसुलझी पहेली जो आपकी रातों की नींद उड़ा देगी!

​अगर आप उन लोगों में से हैं जिनकी रगों में सस्पेंस और थ्रिलर दौड़ता है, तो दिल थाम लीजिए। 'The Blue Shadow' सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपको किसी भी बड़े बजट की हॉलीवुड थ्रिलर मूवी से ज्यादा रोमांच देगा। इसकी कहानी की परछाइयां आपको अंत तक बांधे रखेंगी।

​इस किताब की खासियत:

​रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस: हर पन्ना पलटते ही एक नया मोड़ आपका इंतज़ार कर रहा है।

​सिनेमैटिक अनुभव: इसे पढ़ते समय आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आपके सामने कोई रहस्यमयी फिल्म चल रही हो।

​बेहद किफायती: सस्पेंस का यह खजाना Amazon पर हिंदी में मात्र ₹70 में उपलब्ध है।

​कैसे खरीदें?

​भारत में: अभी Amazon पर जाएँ और अपनी डिजिटल कॉपी सिर्फ ₹70 में प्राप्त करें।

​विदेशों में: यदि आप भारत से बाहर रहते हैं, तो आप Amazon से इसका शानदार Hardcover एडिशन भी मंगवा सकते हैं।


Comments